जिले में देर रात से फिर बदला मौसम…..हुई झमाझम बारिश…….कई इलाकों में बारिश, बिजली कड़कने के साथ चली तेज हवा…….अगले 5 दिन जारी रहेगी झमाझम बारिश का दौर
बैकुंठपुर।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक व्यापक बारिश, तेज अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, मानसून अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश में एवं कोरिया में 20 से 23 के बीच दस्तक दे सकता है। वही पर बीती रात हुई बारिश से जिले के ज्यादातर स्थानों पर पारा 3 डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने बुद्धवार को भी आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। मानसून अगले 2-3 दिनों में छत्तीसगढ पहुंचेगा। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 5 दिनों तक व्यापक बारिश होगी। अंधड़ चलने की भी संभावना है। पिछले 24 घंटे में बैकुंठपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। सोमवार को बैकुंठपुर में बीती रात एक घंटे में 20 मिमी पानी बरस गया। मंगलवार को भी रात में कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।

बैकुंठपुर में सोमवार को देर रात मौसम फिर से बदल गया। कई क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली कड़की। इसके अलावा 60 कि.मी. की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मंगलवार सुबह के समय मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम में आए बदलाव का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी देखने को मिला। लोगों ने सुबह और शाम के समय घरों से बाहर निकलकर राहत महसूस की। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश से फसलों को नमी मिलेगी, हालांकि अच्छी बारिश की अभी भी जरूरत बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन तक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। विभाग ने लोगों को मौसम के बदलते हालात को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच मौसम में आया यह बदलाव राहत भरा है। यदि आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहता है तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।




+ There are no comments
Add yours