कोरिया में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में ठेकदारो के मनमानी पर अनुराग सिंह बोले जॉच कराऐगें

Estimated read time 0 min read

प्रधानमंत्री मोदी को 12 साल का कार्यकाल पूरा करने पर ले रहे थे प्रेसवार्ता

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में ठेकदारो के मनमानी और भ्रष्टाचार के साथ विभागीय सांठगांठ पर कोरिया जिले में हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष और पत्रकार वार्त में अनुराग सिंह बोले मैं जिले के कलेक्टर को जॉच कराने को कहता हॅू। उन्होने कहा कि शासन की योजनाओ पर पलिता लगाने वाला चाहे ठेकेदार हो या अधिकारी किसी को बक्सा नही जाएगा।

गौरतलब हो कि भाजपा ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह अवधि जन कल्याण, सुशासन, सेवा, गरीबों के उत्थान और लोगों की समग्र प्रगतिष्के लिए समर्पित रही है। उन्होंने सोमवार को बैकुंठपुर के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, 7 अक्टूबर, 2026 को प्रधानमंत्री मोदी सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे कर लेंगे, उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में दो सर्वाेच्च कार्यकारी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को एक व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करते हुए सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया और जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होने कहा कि 2014, 2019 और 2024 में लगातार प्रधानमंत्री के रूप में मोदी को चुनकर जनता ने यह साबित कर दिया है कि देश अब नारों के लिए नहीं, बल्कि प्रदर्शन के लिए वोट देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक आत्मविश्वासी, सुरक्षित और सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस शासन के दौरान योजनाएं केवल फाइलों तक ही सीमित रहीं, जबकि मोदी सरकार के तहत उन्हें हकीकत में बदला जा रहा है। पहले सरकारें आधारशिला रखती थीं, जबकि लोग उद्घाटन के लिए अनिश्चित काल तक इंतजार करते थे। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो जाती हैं और राष्ट्र को समर्पित कर दी जाती हैं।”

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस ने दशकों तक गरीबी उन्मूलन के मात्र नारे लगाए, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। धामी ने कहा, पिछली सरकारों के दौरान भ्रष्टाचार व्यवस्था का हिस्सा बन गया था, लेकिन प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से वर्तमान सरकार ने 4.31 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाए हैं। दिल्ली और रायपुर से भेजा गया हर रुपया सही लाभार्थी तक पूरी तरह पहुंचता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours