कांग्रेस को मरवाही में अपनी हार तयशुदा नज़र आ रही हैः अमर अग्रवाल

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क .  मरवाही

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और मरवाही विधानसभा उपचुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा है कि मरवाही में अब कांग्रेस को अपनी पराजय का भय सताने लगा है। कांग्रेस भयभीत है और अलोकतंत्रिक कदम उठाने को विवश है। कांग्रेस ने जिस तरह की प्रक्रिया पूरे चुनाव में अपनाई है, इससे कांग्रेस को अपनी हार तयशुदा नज़र आ रही है। श्री अग्रवाल यहाँ पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस भयादोहन की राजनीति करके भाजपा को प्रभावित करना चाहती है, लेकिन अपने इन हथकंडों में कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार सफल नहीं होगी। मरवाही इलाके के विकास की गति थमने के लिये कौन जिम्मेदार है, उन्हें जनता जरूर सबक सिखाएगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि जनता में विकास विरोधियों को लेकर आक्रोश है। अब वक्त आ गया है और जनता ऐसे लोगों को जरूर जवाब देगी। भाजपा सबके सम्मान के लिये सबके बीच और सबके साथ है। हमारी जीत निश्चित होगी। चर्चा के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours