पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए भाजपा युवा मोर्चा सदैव तत्पर – अंचल राजवाड़े
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देशानुसार युवा मोर्चा कोरिया के द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत् पूर्व सैनिकों का अभिनंदन समारोह का आयोजन भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं के द्वारा पू र्व सैनिकों को पुष्पमाला पहनाकर श्रीफल व गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने देश की सेवा में समर्पित जवानों को देश का गौरव बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतदेश को विश्व के नक्शे में स्थापित किया है, आज भारत पुनः विश्व गुरु बनने जा रहा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने कहा कि पूर्व सैनिकों के सम्मान में युवा मोर्चा सदैव तत्पर रहेगा। हमारे सैनिकों से देश के युवाओं के अंदर देश सेवा की भावना जागृत होनी चाहिए।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,भाजयुमो जिला प्रभारी पंकज गुप्ता,एयर फोर्स के पूर्व राकेश शिवहरे, सूबेदार मेजर सुनील सिंह (जिला संयोजक,भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ कोरिया), पूर्व सैनिक धीरेंद्र प्रताप सिंह (जिला सहसंयोजक, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ), भूतपूर्व सैनिकगण ओमप्रकाश राजवाड़े, कलीम अंसारी, शैलेंद्र यादव एवं इरशाद अंसारी, आई टी सेल के जिला संयोजक बबलू सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षल गुप्ता, शारदा प्रसाद गुप्ता जिला महामंत्री, प्रखर गुप्ता जिला मंत्री, कुणाल जैसवाल जिला मंत्री, आलेख नामदेव जिला कार्यालय मंत्री, ऋषभ जैसवाल मंडल उपाध्यक्ष अनिल राजवाड़े, मंडल उपाध्यक्ष, बैकुंठपुर मंडल महामंत्री अभिषेक साहू एवं नवीन मिश्रा मंडल महामंत्री,चरचा शिवपुर के मण्डल महामंत्री तुलेश्वर राजवाड़े, रवि त्रिपाठी जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, सत्यम सिंह, पन्ना दास और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी-कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।
as


+ There are no comments
Add yours