अवैध जलावन सहित पीकप वाहन जप्त

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

वन परिक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बधा में बिते 21 अक्टूबर को रात्रि गस्त के दौरान शाम 8 बजे वन अमला ने ‌अवैध जलावन लकड़ी से भरे पिकप वाहन को पकड़ पी ओ आर करते हुए जप्त किया है । विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अनवारुल पिता स्व, नूरूल हुसैन निवासी ग्राम ग्राम बधा वनांचल ग्राम जामा जंगल से अपने निजी‌ पिकप वाहन से उपयोग के लिए अवैध जलावन लकड़ी ला रहा था इसी दौरान वन गस्ती दस्ता लकड़ी मय वाहन को पकड जप्त करते हुए वन परिक्षेत्र कार्यालय में खड़ा कराया है। उक्त जप्ती कार्यवाही में कुन्नी सर्किल प्रभारी राम विलास दुर्गेश वनपाल दया राम जगदीश लकड़ा अन्य वन अमला शामिल रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours