अब तक पर्यावरण और वन्यप्राणी संरक्षण पर ही वन विभाग से लेकर आम लोगों का फोकस रहता है, लेकिन पक्षियों के प्रति किसी की संवेदना नजर नहीं आती है। ऐसे में गौ रक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे बरसात के दिनो में पक्षियों के संरक्षण को लेकर अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत इन दिनों हो़ रही बारिश से पक्षियों को राहत देने युवा लोगों को मिट्टी के बर्तन इसलिए पेडो पर इसलिए लगाये जा रहे हैं । ताकि इन बर्तनों को पक्षी अपना घोसला बनाकर अपनी जान बचा सके।
अनुराग दुबे ने बताया कि बरसात के दिनों में इन बेजुबान पक्षियों का घोंसला आंधी पानी में उजड़ कर गिर जा रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए घड़ी चौक के आसपास लगे हुए पेड़ों में नगरपालिका की टीम की मदद से इन पक्षियों के रहने के लिए मिट्टी के घड़े बांधे जा रहे हैं । घड़ी चौक के आसपास जितने भी पेड़ है उन सभी बड़े पेड़ों में घड़े बांधे जा रहे हैं। अनुराग दुबे ने सभी पशु पक्षी प्रेमियों से आग्रह करते हुए कहा कि आप अपने घर के आस-पास जो बड़े पेड़ रहते हैं उनमें इस तरह के पक्षियों के रहने के लिए घड़े बांधे और ए बेजुबान पक्षियों की रहने के आसरा सहायता करें । किसी के लिए आशियाने का क्या महत्व होता है वो लागे बेघरो से पूछे।
as


+ There are no comments
Add yours