धारदार हथियार से हत्या का प्रयास करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

धारा 307, 294, 506, 323, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामला

जिले के थाना चरचा में गत 24 सितम्बर को सागर बसोर निवासी घुटरी दफाई ने अपने शिकायत में चरचा पुलिस को बताया कि 22 सितम्बर की रात को गणेश विसर्जन के दौरान आरोपीगण से झगडा विवाद हुआ था इसी बात की रंजिश से 24 सितम्बर को दोपहर में आरोपीगण अशोक बसोर, शनि बसोर, राहुल बसोर, बाबा बसोर ने प्रार्थी को अकेला पाकर धारदार फरसा डण्डा और हाथ मुक्का से मारपीट किये है। मारपीट के कारण प्रार्थी सागर बसोर के सिर में गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर में भर्ती है। जिसके सिर में 22 टाके लगे है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना चरचा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक कोरियात्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक कोरिया मोनिका ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर कविता ठाकुर के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में थाना चरचा द्वारा अपने टीम के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपीगणो को गिरफ्तार कर तथा उनके घटना में प्रयुक्त फरसा और डण्डा जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । संम्पूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रविकांत सहारे, अब्दुल मुनाफ, हिरालाल कुजूर, सत्येन्द्र तिवारी, विमल किशोर मिंज, वेद प्रकाश, राजेश रगडा, मधु राजवाडे, उषा सिंह, बृज मोहन सोनवानी, रविदास, जुपेन्द्र कुशवाहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours