विधानसभा चुनाव से पहले कोरिया़ भाजपा नेे बैकुन्ठपुर विधानसभा के कुडेली बाजार में किसान जन चौपाल लगाकर कांग्रेस सरकार के द्धारा किसानो से किये जा रहे धोखो को बताया। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे और भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। विदित हो कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कांग्रेस की प्रदेश सरकार की कमियो और मोदी सरकार की ओर से किसानों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी, किसान सम्मान निधि और छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया में केंद्र सरकार की भूमिका आदि की जानकारी दी जा रही है।
गौरतलब हो कि प्रदेश में राजनीति के लिए धान-किसान काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि धान के मुद्दे को लेकर प्रदेश में सरकार बनती और बिगड़ती भी है। वर्ष 2013 के चुनाव में भाजपा ने 300 रुपये बोनस की घोषणा की थी, भाजपा की सरकार बनी मगर किसानों को यह राशि नहीं मिली। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 2,500 रुपये बोनस देने की घोषणा की थी और भाजपा को पराजय का मुंह देखना पड़ा था।
as

+ There are no comments
Add yours