गौरघाट जलप्रपात में डुबे युवक का मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद अपराध होगा दर्ज

नए साल के शुरु होते ही पिकनिक स्थानों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है। जिले एवं बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी पिकनिक स्थलों में काफी बड़ी संख्या में भिड़ इकट्ठा होती है, साथ ही कोई अप्रिय घटना ना हो। इसके लिए पिकनिक सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले के पुलिस विभाग से स्थानिय विधायक और प्रदेश के पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने कहा कि गौरघाट हो या शहर के समिपस्थ गेज और झुमका अन्य सभी स्थानो पर किसी भी तरह से कोई दुर्घटना ना हो इसकी व्यवस्थ की जानी चाहिए।

कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत के गौरघाट जलप्रपात में गत शनिवार को पिकनिक मनाने आये एक युवक की डूबकर मौत होने के मामले ने धीरे धीरे तूल पकडा शुरु कर दिया दिया है। जबकि पुलिस के आला अधिकारियो को कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाई हो सकेगी। अधिकारियो ने बताया कि अभी तक मामला जल प्रपात में डूबने का है जब तक रिर्पोट नही आ जाती तब तक कैसे कहा जा सकता हे कि मामला हत्या का है या अन्य किसी कारण से मौत हुई है।
गौरतलब हो कि जिले के गौरघाट में गत शनिवार को शाम करीब 4 बजे की घटना बताई ता रही है। हादसा होने के बाद इमरजेंसी सेवा नगर सेना को सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लेकिन अंधेरा होने तक शव बरामद नहीं हुआ। मामले में रविवार को दोबारा रेस्क्यू किया गया। तब मृतक का शव बरामद किया जा सका। मृतक की पहचान स्वराज चक्रवर्ती उम्र 24 वर्ष सूरजपुर पीएचई विभाग में संलग्न एनजीओ में कार्यरत कर्मी के तौर पर की गई है। मृतक जिन दोस्तो के साथ पिकनिक मानाने गौरधाट गया था उसके बैकुंठपुर के भी विभाग में काम करने वाले लोग बताये जा रहे हैं। अब हादसा सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ है या फिर अन्य किसी कारण से यह जॉच का विषय हो सकता है।
डूबने से पहले भी जा चुकी हैं कई जानें
कोरिया जिले में पिकनिक स्पाटो की भरमार रही है यही कारण है कि लगातार इन स्थानो पर हादसे भी होते रहे हैं। इन पिकनिक स्थल पर नये साल में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और मित्रो के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस स्थान पर सुरक्षा जरूरी है। दरअसल पिछले कुछ सालों में इस स्थान पर डूबने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना के बाद प्रशासन ने बेरिकेड्स लगाकर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया था।
as

+ There are no comments
Add yours