बजट को लेकर रार…..कांग्रेस ने बजट निराषा भरा तो भाजपा ने किसान, महिला और गरिब का बताया…..

Estimated read time 1 min read

केंद्रीय आम बजट को कांग्रेस ने निराशाजनक बताते हुए प्रदेश को कुछ भी नही देने की बात कही है। कांग्रेस ने बजट को पुरानी बोतल में नई शराब जैसा एवं आगामी महिनो में होने वाले आम चुनावो को देखते हुए है। किसानों को लेकर भी जो घोषणाएं की गई, वह झूठी हैं। वहीं टैक्स स्लैब को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। दूसरी ओर भाजपा ने कहा है कि यह बजट देष को मजबूत करने वाला बजट है। इसमें सभी के कल्याण के लिए प्रावधान है। यह सबको राहत देने वाला बजट है ओर इससे देश मतबूत हुआ है।

भाजपा

युवाओ, बेरोजगारों और महिलाओं का बजट

बैकुंठपुर विधायक एवं पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने कहा कि अंतरिम बजट से विकसित भारत की नींव मजबूत होगी। युवाओ, बेरोजगारों के लिए अवसर बढ़ेंगे। महिलाओं के लिए कई योजनाएं हैं। अंतरिम बजट समावेशी और नवोन्वेषी है इसमें निरंतरता का भरोसा है। यह विकसित भारत के सभी 4 स्तंभों- युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा। यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी देता है।

बजट विकसित भारत की नींव


भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव ने बजट 2023-24 को सर्वजन हितै बताया, उन्होनेें कहा कि कृषि से लेकर बुनियादी ढांचे से लेकर स्वास्थ्य सेवा से लेकर शिक्षा तक, बजट में बढ़े हुए आवंटन के माध्यम से विकास सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यकताओं को शामिल किया गया है। आयकर छूट और पुनर्गठन से मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, बजट ने प्रत्येक क्षेत्र में चिंताओं और विकास को ध्यान में रखा है।

शानदार महिला बजट

जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाडे ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में एक महिला देश को सशक्त बना रही है, जिन्होंने हमेशा इस बात पर विश्वास किया है कि देश को महिलाओं के नेतृत्व में गरीब, महिला, किसान, युवा को आगे बढ़ना है। हम विकसित भारत के लिए सशक्त हैं।

नवाचार को प्रोत्साहित करने वाला बजट

भाजपा के नेता भानू पाल ने कहा कि बजट में नई कर व्यवस्था के तहत आयकर छूट सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे कृषि, प्रौद्योगिकी और पर्यटन में नवाचार को प्रोत्साहित करना केंद्र में रहा।

विकसित भारत का बजट

भाजपा युवा नेता दिनेश राजवाडे ने कहा कि सबकुछ विकसित भारत के लिए हो रहा है। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में हर चीज पर चर्चा है। वास्तविक बजट जुलाई में आएगा। तब लोगों को और फायदा होगा, पर्यटन बढ़ेगा, उद्योग भी बढ़ेंगे और देश प्रगति करेगा।

उत्साहजनक बजट

भाजपा नेता सुवैज अहमद ने कहा कि यह एक उत्साहजनक बजट है हमें पूरा विश्वास है कि हम 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। बजट युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित यह बजट हर तरह के लोगों के लिए है। इससे सभी लोग प्रसन्न होंगे। बजट में किये गये प्रावधानो से आने वाले दिनो में विकीत भारत बनाने में सहयोगी होगा । विरोधी तो हमारी हर अच्छी बात पर चिल्लाते रहेंगे।

कांग्रेस

निराशाजनक बजट

कांग्रेस के पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि यह निराशाजनक बजट है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है लेकिन बजट में इसके बारे में कुछ भी नहीं है। यह आम जनता के लिए निराशाजनक बजट है।

चुनावी बजट

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय बजट 2023-24 को जनविरोधी और पूरी तरह से अवसरवादी बताते हुए, कहा कि बजट 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था।

खुद का प्रशंसा का बजट

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा कि यह भाजपा की खु की प्रशंसा का बजट है बजट में लेकिन डिलीवरी शून्य है। भाजपा ने पिछले 10 साल में कुछ खास नहीं हुआ है। देश के लोग पहले ही निराश हैं बजट भाजपा के बडे व्यापारियो को प्रोत्साहन किया गया है और योग्य लोगों को छोड दिया गया इसलिए लोगों ने इस बजट को खारिज कर दिया ।

बेरोजगारी पर मौन बजट

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा, दुर्भाग्य से भाजपा पिछले दस वर्षों की उपलब्धियों के बारे में बात की। यह एक अस्थायी बजट है फिर भी यह कोई दृष्टि नहीं दे रहा है देश में बेरोजगारी की स्थिति चिंताजनक है और इसके बारे में कुछ भी उल्लेख नहीं किया गया है। यह केवल वित्त मंत्री द्वारा दिया गया एक शानदार भाषण है।

अपने मतलब का बजट

कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भारत सरकार के पास नई संसद के गठन और नई सरकार बनने तक अपना सामान्य कामकाज चलाने के लिए आवश्यक धन को लेकर प्रशासनिक कवायद की गई। इसके सिवाय कुछ नहीं है।

दोस्तो की मदद का बजट

शिवपुर चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष लालमुनि यादव ने कहा, यह बजट रिकॉर्ड पर सबसे छोटे भाषणों में से एक था। इससे बहुत कुछ नहीं निकला। मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, किसानों के दर्द को संबोधित करना चाहिए। लेकिन यह बजट केवल अडाणी जैसे दोस्तों और अन्य व्यापारिक घरानों की मदद करने वाला निकला।

वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने का बजट

महिला आरक्षण पर बैकुठपुर नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह ने कहा, वोट बैंक को निशाना बनाने के लिए इसे पारित किया गया है, लेकिन इसे लागू करने के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है । उम्मीद थी कि भाजपा उन वादों को पूरा करेंगी जिन्हें उन्होंने स्वीकार किया था। यह बजट वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के बजट है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours