ग्राम परिक्रमा कर भाजपाई जनता के बीच किसान कल्याण के लिए किए गए कार्य गिनाएंगे

Estimated read time 1 min read

किसानों के सुझाव लेकर संकल्प पत्र में शामिल किए जाएंगे

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने ग्रामीणों के बीच पहुंचने के लिए ग्राम परिक्रमा का खाका खींचा है। लोकसभा चुनाव से पहले जनता के बीच किसान कल्याण के लिए किए गए कार्य गिनाए जाएंगे। भाजपा कियान मोर्चा के छत्तीसगढ प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हमारे द्धारा किसानों के सुझाव लेकर संकल्प पत्र में शामिल किए जाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद पुरे देश में माहौल राममय है। लोकसभा चुनाव के द्धारा पर खडी भाजपा की मंशा आस्था के बीच सरकार के कार्यों को गांव-गांव पहुंचाने की है। भाजपा किसान मोर्चा को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह लगातार बैठकें कर ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे। भाजपा नेतृत्व चाहता है कि कार्यकर्ता आमजन तक सरकार की नीतियां रखें।
इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा संभागीय बैठक अंबिकापुर में संपन्न हुआ । जिसमें आगामी कार्यक्रम ग्राम परिक्रमा को लेकर के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी टीकाराम पटेल के मार्गदर्शन में सपन्न हुआ। बैठक में कोरिया जिला किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति रेवा यादव, जिला अध्यक्ष नरेश्वर रजक, विशेष आमंत्रित सदस्य दिनेश राजवाड़े सम्मिलित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours