पीसीसी सदस्य शुक्ला बोले राजीव भवन से सुरक्षा हटा कर गलत परंपरा शुरू कर रही है बीजेपी

Estimated read time 0 min read

रायपुर में कांग्रेस के मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को हटाने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। राजीव भवन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब राज्य में सरकार कांग्रेस की रही है तब भाजपा के दोनों कार्यालय कुशाभाव ठाकरे परिसर और एकात्मक परिसर दोनों स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा दी गई थी। लेकिन बीजेपी की सरकार कांग्रेस भवन की सुरक्षा हटाकर गलत परंपरा शुरू कर रही है। उन्होने इसे राजीव भवन से सुरक्षा हटाना दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होने कहा कि यह एक गलत परंपरा शुरू की जा रही है। भाजपा सरकार ने दुर्भाग्यपूर्ण फैसला लिया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours