तहकीकात न्यूज @ अयुब अंसारी . चिरमिरी
नगर पालिक निगम चिरमिरी में इन दिनों रॉयल्टी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट का मामला प्रकाश में आया है।जिसमें 43ठेकेदारों ने मिलकर नगर निगम चिरमिरी समय खनिज विभाग को करोड़ों का चूना लगाया है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय प्रकाश आए इस मामले में अब तक नगरी प्रशासन केवल ठेकेदारों को नोटिस भेजा गया है जबकि इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं किया जा सका है।
ज्ञात हो कि रॉयल्टी के संबंध में नगर निगम में जानकारी मिला की खनिज विभाग के द्वारा जो रॉयल्टी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जारी किया जाता है जिसमें कुछ ठेकेदारों द्वारा खनिज विभाग का प्रमाण पत्र दिखाकर करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है जिसमें नगर निगम चिरमिरी के द्वारा कुल 43 ठेकेदारों को नोटिस जारी नहीं किया गया था।
जिसमें जानकारी के अनुसार खनिज विभाग के हिसाब से कई घन मीटर के हिसाब से राशि चुकता करना होता है।
लेकिन अब तक इतना दिन बीत जाने के बाद भी यह रहस्य बना हुआ है कि क्या वाकई में इन ठेकेदारों ने खनिज विभाग को करोड़ों का चूना लगाया है या फिर मामला यहीं से दबा दिया जाएगा यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा फिलहाल उक्त मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। जबकि नगर निगम के अधिकारियों के इस संदर्भ में बात करने पर गोलमोल जवाब दिया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours