विधायक भैयालाल बोले भाजपा किसानो के साथ खडी है अधिकारियो को कांग्रेसी मांशिकता से बाहर आना होगा

टूटी-फूटी नहर से इस वर्ष भी बैकुंठपुर सहित आसपास के क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। सिंचाई के लिए निर्मित नहरों की स्थिति जर्जर है। वहीं मरम्मत को लेकर विभाग सजग नहीं है। बैकुंठपुर के आसपास के क्षेत्र में माइनर नहर इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है, कि बरसात के मौसम में इस जर्जर नहर से क्षेत्र के खेतों की सिंचाई कर पाना असंभव लग रहा है। अगर खस्ताहाल नहरों की मरम्मत नहीं कराई गई तो कही किसानों के खेत नहर के पानी से डूब जायेगें तो कही सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाएगा, जिससे उन्हें खेतों की सिंचाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बैकुंठपुर के आमगॉव तक आने वाली गेज कैनाल के ग्रामीण क्षेत्रों से लगतार मांग के बावजूद विभागीय उदसीनता के चलते मुख्य व माइनर नहीं की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे सबसे ज्यादा परेशान टेल एरिया के किसानों को होती है। उनके खेतों तक पानी पहुंचना लगभग नामुकिन सा हो जाता है क्योंकि जर्जर नहरों से अधिकांश पानी ही बह जाता है।

आमगॉव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रेवा यादव ने कहा कि मेरे द्धारा लगातार विभाग के सभी प्रमुख लोगो को इसकी सूचना दी जा रही है किन्तु विभाग के द्धारा आज तक नहरो का मरम्मत कार्य नही कराया गया है। जिस कारण किसानो के खेतो में कही पानी नही पहुॅच पा रहा है तो कही पानी से डूब जा रहा है। उन्होने कहा कि विभाग को अपनी कार्य शैली में बदलाव लाना होगा इनकी शिकायत विधायक जी से की जायेगी।

वर्जन……….

नहर का पानी खेतों में जाने की सूचना मेेरे पास नहीं आई है। यदि किसानों के खेतों में पानी जा रहा है तो इस मामले में जल्द कार्रवाई कर नहर ठीक कराई जाएगी। मैं विभाग के प्रमुख से बात कर बैकुंठपुर के सभी नहरो की मरम्मत को कहता हॅू। भाजपा किसानो के साथ खडी है अधिकारियो को कांग्रेस सरकार की मांशिकता से बाहर आना होगा।

भैयालाल राजवाडे – विधायक बैकुंठपुर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours