कांग्रेस कार्यकाल की भ्रष्टाचार की फाईल खुलेगी
बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने अभी भी जिला अस्पताल के डॉक्टरो को चेताते हुए कहा है कि जो भी सरकारी डॉक्टर प्राइवेट दुकानदारी करेंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा । इसलिए डाक्टर समय रहते सम्हल जायें। जनता के हित में कार्य करिए अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहिए । गौरतलब हो कि उन्होंने विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान भी उठाते हुए कहा था कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर अपने सरकारी आवास को क्लिनिक बनाकर उसमें निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं और उन्होंने बड़े ही सख्त लहजे में स्वास्थ्य मंत्री से यह पूछा था कि बताइए यह रुकेगा या नही ।
कांग्रेस कार्यकाल की फाईल खुलेगी
इसी को लेकर एक बार फिर बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं उन्होंने साफ कहा है कि जिला अस्पताल इलाज का केंद्र था और इसे एक बार फिर इलाज के केंद्र के तौर पर स्थापित किया जाएगा। विगत 5 साल में कांग्रेस के लोगों के द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर जिला अस्पताल की व्यवस्था को बुरी तरीके से चौपट कर दिया है। उनकी फाइलें खोली जाएंगे इसलिए आने वाले दिनों में जिन लोगों ने जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार किया है वह भी कार्रवाई के लिए तैयार रहें । उन्हें भी बक्शा नहीं जाएगा ।
समय पर आना होगा अस्पताल
वहीं पर उन्होंने एक बार पुनः डॉक्टर एवं जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों एवं अन्य मेडिकल स्टापो से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे शासन के तहत समय पर अस्पताल आना-जाना शुरू कर दें । अस्पताल में मरीज को समुचित इलाज मिले इसके लिए मरीजों के साथ उचित व्यवहार करें । उनसे किसी प्रकार की अभद्रता ना करें । एक बार फिर उन्होंने कहा है कि सुधर जाओ अभी भी समय है ।
मेरा नाम लेकर रुतबा ना दिखाये कोई
वहीं पर उन्होंने बीते कुछ जिला अस्पताल में पदस्थ कुछ कर्मियों के द्वारा उनका नाम लेकर धौस डपट दिखाने की बात पर कहा कि जिस दिन सबूत मिल जाएगा । उसे दिन मैं उन्हें भी नहीं छोडूंगा जो मेरा नाम लेकर अनैतिक कृत कर रहे हैं । मैं अभी जिला अस्पताल में किसी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त नहीं किया है इसलिए अस्पताल में सभी की जिम्मेदारी है कि वे मरीज का इलाज करें ना की अन्य गतिविधियां ।

+ There are no comments
Add yours