समस्या से निपटने किया जायेगा हर संभव प्रयास-कलेक्टर

बेहतर ईलाज के लिए की जायेगी व्यवस्था-सीएचएमओ

वर्तमान में अस्पताल में बहुत बडी तादात में मरिज हो रहे भर्ती-अस्पताल अधिक्षक

बैकुंठपुर।

जिला अस्पताल में 2 दिन पूर्व मरीज को जमीन पर लेटाकर इलाज करने की खबर प्रकाशित होने के उपरांत आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में 25 अतिरिक्त बेड़ो की व्यवस्था अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल के द्वारा कराई गई है। उन्होंने बताया कि 25 अतिरिक्त बेडो की व्यवस्था करने के उपरांत भी अस्पताल में भर्ती मरीजों की तादाद आज बढ़कर 221 हो गई है इसलिए आज भी वही समस्या बरकरार है । उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में स्वीकृत बेडोें की संख्या 150 होने के कारण अतिरिक्त बेड गलियारेे में जितना लगाया जा सकता था वह लगा दिया गया है।
उन्होने बताया कि जिला अस्पताल में आने वाले सभी बीमारो का इलाज किया जा रहा है हम किसी को इलाज करने से मना ही नहीं कर सकते । किंतु व्यवस्था न होने के कारण जिन भी मरीजो समस्या हो रही है उनके साथ अस्पताल प्रबंधन खड़ा है जबकि अस्पताल प्रबंधन की भी अपनी मजबूरियां है।

गलियारे में लगाये गये बेड

जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण बेड की संख्या कम पड़ रही है। अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने वार्ड के बाहर गलियारे में बेड लगाए गये हैं। इतना नहीं देर रात अचानक अधिक संख्या में मरीज आने पर गलियारे में बिना बेड के गद्दे लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा था। गुरुवार को जिला अस्पताल में यही नजारा देखने को मिला। संक्रमण के इस सीजन में वार्ड से बाहर गलियारे में बेड लगाकर और नीचे फर्स पर गद्दे डालकर उपचार किये जाने से मरीजों को हो रह दिक्कतों के संबंध में अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराए जाने के बाद उन्होंने अतिरिक्त बेड लगाकर मरीजों को भर्ती करने की बात कही थी। जिसके बाद जिला अस्पताल में अतिरिक्त बेड लगाकर जमीन पर गद्दे डालकर भर्ती किये गए मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं गुरुवार को भी जिला अस्पताल में जमीन में गद्दे लगाकर मरीजों को भर्ती कर उपचार करने की स्थिति बनी हुई थी।

लगतार बड रही मरिजो की संख्या

बता दें कि शासकीय बैकुंठपुर जिला चिकित्सालय में रोजाना औसतन 200 सौ 300 सौ मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में रोजाना पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले दस दिनों से अस्पताल में रोजना 500 से 700 मरीज उपचार के लिए केवल ओपीडी में आ रहे हैं। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते इन दिनों ओपीडी काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लग रही है। साथ ही डाक्टरों के पास और पैथालाजी में मरीजों की भीड़ लग रही है।

बेहतर ईलाज के लिए की जायेगी हर संभव व्यवस्था-सीएचएमओ

जिले के मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने कहा कि वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की तादाद को देखते हुए सीएचसी व पीएचसी केंद्रो में अतिरिक्त बेड खाली पड़े हैं उन्हें मंगवाकर जिला अस्पताल में किसी खाली कमरे में बेड़ो को डाला जायेगा। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की समस्या ना हो । उन्होंने कहा कि मरीज के इलाज में बेहतरी के लिए ही शासन ने हमें नियुक्त किया है। मैं इस सबंध में सीएस साहब से चर्चा कर लेता हॅू। ईलाज को बेहतर बनाने कोई कोर कसर नही छोडा जायेगा।

समस्या से निपटने किया जायेगा हर संभव प्रयास-कलेक्टर

कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी त्रिपाठी ने कहा कि जिले में किसी भी सीएचसी व पीएचसी केंद्र में 50 बेड़ो की तादाद नहीं है और वह भी खाली हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ही मैं सभी छोटे-बड़े स्वास्थ्य केंद्रो का दौरा किया है रही बात कोविड हॉस्पिटल की तो वह भी जिला अस्पताल से काफी दूर है इसलिए वहां पर भी हमारे सामने कई समस्या है जहां पर हमें सुरक्षा की भी सोचनी होगी। हमे मैनपॉवर भी बढ़ना होगा । तभी ऐसा कर पाएंगे । उन्होंने यह जरूर कहा कि हम जिला अस्पताल में ही क्या बेहतर कर सकते हैं यह देखना होगा । तब तक जनता को हो रही समस्या से हम सभी अवगत हैं और उन्हीं के बेहतरी के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है। फिर भी मैं अस्वस्त करती हूं कि जो भी मेरे लेवल पर बेस्ट होगा वह किया जायेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours