अधिकांश कार्यक्रमो के आंकडो में फिसडडी
मात्र दो कार्यक्रमो में पहले पाच में हैं कोरिया
बैकुंठपुर।
प्रदेश स्तर पर 12 एवं 13 सितंबर को आयोजित आयोजित होने जा रही कलेक्टर एवं एसपी की जिलेवार समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लेने जा रहे हैं। खासकर इस बार स्वास्थ्य विभाग को लेकर मुख्यमंत्री बेहद सजग बताई जा रहे हैं यही कारण है कि समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य कार्यक्रमो में पिछड़ने वाले जिलों के जिला अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना को लेकर एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी डरे हुए हैं वहीं पर दूसरी ओर जिले के कलेक्टर एवं एसपी भी रायपुर में होने वाली बैठक को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं ।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस बार किसी प्रकार की कोताही और ढिलाई बरतने को तैयार नहीं है जिसकी हिदायत मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रदेश के सभी जिले कलेक्टरों को दे दी गई थी। अब देखना होगा कि कोरिया जिले का स्वास्थ्य विभाग की बदहाली के बाद मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री कोरिया जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था में क्या परिवर्तन करते हैं ।

मात्र 03 कार्यक्रमो में टॉप 10 में
जिलेवार स्थिति में कोरिया जिला राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में दूसरे, संजीवनी कार्यक्रम प्रगति में कोरिया तीसरे व राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में कोरिया आठवें स्थान पर है। यही विभाग की उपलब्धि नजर आ रही है।
इनमें टॉप 20 में
आयुष्मान कार्ड पंजीयन में कोरिया 11वें स्थान पर, उप स्वास्थ्य केंद्र में औसतन दवाइयां की उपलब्धता की संख्या में 17वें स्थान पर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां की उपलब्धता की संख्या में 19वे, उप स्वास्थ्य केंद्रो में औसतन डायग्नोस्टिक की उपलब्धता संख्या में 18वे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में औसतन डायग्नोस्टिक की संख्या में 17वें, चिरायु कार्यक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण में 15वें, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लक्ष्य एवं उपलब्धि में 15वें, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम में 13वें है।
इन कार्यक्रमो में फिसडडी है कोरिया
हेल्थ शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 26वें, पोषण पुनर्वास केंद्र में 28वें, नेशनल एक्टिविटी इंश्योरेंस कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रो की गुणवत्ता प्रमाणिकरण में 23वें, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ वित्तीय प्रगति रिपोर्ट में 30वें, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत मानव संसाधन में 21वें, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम में 31वें पर है।

+ There are no comments
Add yours