नाना से लेकर दादी फिर पिता करते रहे संसद में आरक्षण का विरोध

देश का तरक्ककी और विकास देख मांसिक संतुलन खो बैठी है कांग्रेस

राहुल के द्धारा अमेरिका में देश को बदनाम करने पर बोले भाजपा विधायक

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी संविधान को बचाने की वकालत करते हैं और दावा करते हैं कि जब स्थितियां निष्पक्ष होंगी तो उनकी पार्टी आरक्षण को खत्म कर देगी। राहुल गांधी के अमेरिका के जॉर्जटाउन विवि में दिए गए भाषण को लेकर भाजपा ने हमला बोला। भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण के खिलाफ हैं। अमेरिका में उनकी यह विचारधारा सामने आ गई।
श्री राजवाडे ने कहा कि राहुल गांधी संविधान को बचाने की वकालत करते हैं और दावा करते हैं कि जब स्थितियां निष्पक्ष होंगी तो उनकी पार्टी आरक्षण को खत्म कर देगी। अमेरिका में यह साफ हो गया है कि आरक्षण के खिलाफ राहुल गांधी की विचारधारा काफी अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता का संविधान बचाने और आरक्षण बचाने का अभियान एक ढोंग के अलावा और कुछ नहीं है।
श्री राजवाडे ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सदस्यों को आरक्षण प्रदान करने के खिलाफ थे। आरक्षण का विरोध राहुल गांधी की विरासत है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours