उत्तर प्रदेश में दहशत के बाद छत्तीसगढ के एमसीबी जिले के नागपुर चौकी अंर्तगत ग्राम हर्रा नागपुर में सियार के हमले में 04 लोग घायल हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे, ग्रामीणों से हमले के बारे में जानकारी ली। दूसरी ओर सियारों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत हैं। बुद्धवार को सियार के हमले से चार ग्रामिण लोग घायल हो गए। घायलो में चारो महिलाए बताई जा रही हैं। वन विभाग का कहना है कि जो भी घटनाएं हो रही है।
जंगल व खेतों के बगल वाले घरों में अधिक हो रहे हैं। इन घरों के बगल खेत है वे लोग बाढ लगाकर सुरक्षित रहे । देर शाम घर से बाहर न निकले, बच्चों को अकेले न जाने दें और घर के अगल बगल गन्दगी न होने दे। क्योंकि जागरूक रहकर ही जंगली जानवरों से बचाव किया जा सकता है। विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दे दिया गया है कि गांव में लोगों के साथ जागरूक करते हुए रखवाली करे। अगर किसी सियार की पहचान हो जाय तो उसे पकड़ने का प्रयास किया जायेगा।

+ There are no comments
Add yours