चार सूत्रीय मांगो को लेकर कहा पूरा नही होने पर उग्र व अनिश्चित कालीन आंदोलन को होंगे बाध्य
बैकुंठपुर।
बीती शाम कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन संघ कोरिया के द्वारा बैकुंठपुर के प्रेमाबाग से होते हुए शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक तक डी ए समेत चार सूत्रीय मांग को लेकर संघ द्वारा विशाल मशाल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन सह आंदोलन का आगाज जोर शोर किया गया। जिसे सितंबर क्रांति का भी नाम दिया गया है । संघ के लोगो का कहना है कि शासन के चुनाव पूर्व घोषणा पत्र में यह वादा किया गया था कि जैसे ही केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता लागू करेगी उसी तिथि से तत्काल राज्य सरकार भी डीए अर्थात महंगाई भत्ता लागू करेगी किंतु उसी तिथि से तो दूर आज केंद्र को एक साल हो गए डी ए बढ़ाए हुए किंतु एक वर्ष बाद भी राज्य सरकार महंगाई भत्ता नही दे रही है और वादा खिलाफी कर रही है
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिसमें शिक्षक संघों के विभिन्न संघ, समग्र शिक्षक फेडरेशन, राजपत्रित अधिकारी संघ, शैक्षिक समन्वयक संघ, वन कर्मचारी संघ, सचिव संघ, पटवारी संघ, राजस्व निरीक्षक संघ, चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, वाहन चालक संघ, आर एम ए संघ, स्वास्थ्य संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ,समेत 64 विभागों के कर्मचारी सम्मिलित है ।
संभागीय संयोजक राजेंद्र सिंह ने कहा कि फेडरेशन कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं सहेगा क्योंकि समय समय पर महंगाई बढ़ने पर आकलन कर केंद्र शासन डी ए बढ़ाने की घोषणा करती है जो पूरे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लागू होता है किंतु अफसोस राज्य कर्मचारियों को हमारे मौलिक अधिकार डी ए के लिए भी हड़ताल करना पड़ता है जबकि महंगाई राज्य में भी बढ़ती है ।

कर्मचारी शासन के चुनाव पूर्व किए गए वादे को मशाल रैली के माध्यम से याद दिला रहे है आज छग का कर्मचारी अपने को ठगा सा महसूस कर है जिसकी उम्मीद उन्होंने कभी सपने में भी नही की थी डबल इंजन सरकार होते हुए भी आज कर्मचारी शोषित है पीड़ित है और अपने इसी दुख तकलीफ को आज हम व्यक्त कर रहे है । यदि शासन ने हमारी मांगे जल्द पूरी नही की तो अपने हक व अधिकार के लिए आने वाले समय में उग्र व अनिश्चित कालीन आंदोलन करने को बाध्य होगें जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।
संभागीय संयोजक राजेंद्र सिंह, संरक्षक शंकर सुमन मिश्रा, जिला अध्यक्ष, अशोक यादव, राजपत्रित संघ जिला अध्यक्ष आर एस चांदे, महासचिव विश्वास भगत, सचिव रवि प्रकाश मिश्रा, रवि पांडेय, प्रांतीय उपाध्यक्ष बृज राज गिरी, प्रवक्ता सुरेश एक्का, अशोक गुप्ता सह सचिव दीपक तिर्की, सर्व शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष समोद दुबे, छ ग वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुधाकर पुरी, वाहन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद रजवाड़े, शैक्षिक समन्वयक संघ के जिला अध्यक्ष भोला राम साहू,चतुर्थ वर्ग के जिला अध्यक्ष ब्रम्हा नंद सिंह, सचिव संघ जिला अध्यक्ष रामविनोद सिंह, कोषाध्यक्ष शिवलाल राजवाड़े आर एम ए स्वास्थ्य संघ सहित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।


+ There are no comments
Add yours