सुबह 09 से दोपहर 03 बजे तक रहेगा बंद
बैकुंठपुर।
छत्तीसगढ के लोहारडीह में हुई आगजनी और हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस ने बंद का ऐलान किया है। शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद करने की घोषणा करते हुए प्रदेश सरकार से जिम्मेदार अधिकारी को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। इस सबंध में जानकारी देते हुए बैकुंठपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के फेल होने के विरोध में हम 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद करने जा रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कवर्धा कांड के दोषियों को सजा मिले और जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए। प्रदेश में डर और भय का माहौल बनता जा रहा है महिलाएं, माताएं और बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। गृहमंत्री का ये क्षेत्र उनसे अपना विधानसभा क्षेत्र तक नहीं संभल रहा है। सरकार की नाकामियों को देखते हुए हमने छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है। प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं और गृहमंत्री के खिलाफ ये बंद है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में रघुनाथ साहू के मकान को आग के हवाले कर दिया गया। सरकार को चाहिए कि जिम्मेदारों के खिलाफ केस दर्ज हो।

+ There are no comments
Add yours