बैकुंठपुर।
1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वृद्वजनों के सम्मान के लिए जिले में कई आयोजन किये गये। कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर बुजुर्गों का शहर में नगर पालिका की टीम द्धारा सम्मान किया गया। उन्हें शॉल श्रीफल, हार-फूल व मिठाई भेंट की गई।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सीएमओ वरिष्ठ कुमार ओझा, नगर पालिका शिवपुर चरचा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अरूण जायसवाल, शशी श्रीवास्तव, उपाभियंता आलोक चक्रधारी व सुबेंदु श्रीवास्तव के द्धारा वृद्ध जन दुर्गा ठाकुर, मो. मुस्लिम, यशवंत मेहता व द्वारका प्रसाद दुवेदी का सम्मान किया गया।
इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने कहा कि बुजुर्गों के हित में काम करना सरकार के साथ साथ समाज की भी नैतिक जिम्मेवारी है। वर्तमान दौर में हमारे परिवार व समाज में के बाद संस्कृति तेजी से हावी होती जा रही है। लिहाजा हमारे बुजुर्ग उत्पीड़न, उपेक्षा व हिंसा के शिकार हो रहें हैं । उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य वृद्धजनित बीमारियों के निवारण हेतु जिले के बुजुर्गों को राष्ट्रीय स्तर की चिकित्सीय जांच व सलाह उपलब्ध कराना है । साथ ही साथ उनके हित में सरकार द्वारा योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी देना है ।

+ There are no comments
Add yours