डॉ. गौतम पैकरा रमन सिंह के हाथे हुए सम्मानित

Estimated read time 0 min read

पिछले 2 दशक में चिकित्सा के क्षेत्र में उतकृष्ट योगदान पर मिला सम्मान

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के प्रसिद्ध डाक्टर गौतम सिंह पैकरा को रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के हाथो द रियल हीरो अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें समाज सेवा और चिकित्सा में विगत 2 दशको से क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है, जो उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण का प्रतीक है।

अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम सिंह पैकरा सेवा को धर्म मानते हुए सभी धर्मों का सम्मान करते हैं वे राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर समाज को जागरूक करने के लिए निरंतर धरातल पर काम करते हैं। उनके नेतृत्व में अनेक सामाजिक और कल्याणकारी कार्यों ने समाज के विभिन्न वर्गों को लाभान्वित किया है।

डॉ. पैकरा ने बताया कि उन्हे यह सम्मान उनके सकारात्मक प्रयासों की सराहना है, जो उन्होंने समाज में परिवर्तन और जनसेवा के हैं। उनका समर्पण और निष्ठा समाज के लिए प्रेरणादायक है, और उनके नेतृत्व में जागरूकता और मानव कल्याण व जन सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours