पाप के लाडले स्केटिंग प्रेमी 11 वर्षीय आर्यन रायपुर में दिखायेंगे अपना हुनर

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

शहर के प्रतिष्ठित कॉन्टेक्टर राजनिश गुप्ता के 11 वर्षीय पुत्र आर्यन गुप्ता का राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में स्केटिंग के लिए चयन हुआ है । कई खेलों में रुचि रखने वाले आर्यन को स्केटिंग पहला शौख है। नन्हे आर्यन की रुचि को देखते हुए उसके माता-पिता ने बचपन से ही उस उसका हौसला बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी । 06 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक रायपुर में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाने आर्यन अपने पिता के साथ रायपुर में अभ्यासरत हैं । आर्यन के चयन पर उनके पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बचपन से ही स्केटिंग प्रेमी आर्यन का प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता चयन से पूरा परिवार खुश है उन्होंने कहा कि आर्यन के उज्जवल भविष्य के लिए हम तत्पर है विदित हो कि की आर्यन की मां शिल्पी गुप्ता बैकुंठपुर नगर पालिका में पार्षद के तौर पर अपनी सेवा दे रही हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours