बैकुंठपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का अगले वर्ष विजयादशमी के दिन 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। संघ ने विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक शताब्दी वर्ष मनाने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर से लेकर प्रखंडों, मंडलों और बस्तियों तक छोटे-छोटे कार्यक्रम करना तय किया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुणवत्ता पथ संचलन कार्यक्रम बुद्धवार को कोरिया जिले के सोनहत में आयोजित हुआ। इसमें संघ के स्वयंसेवकों ने बिना शस्त्र के युद्ध करने सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की। विदित हो कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। इसके पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हर बस्ती को केंद्र में रखकर अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा है।
विजयादशमी पर इस बार बस्ती स्तर पर पथ संचलन का कार्यक्रम आरंभ हो चुका है। विजयादशमी के दिन तक कोरिया के बस्ती में पथ संचलन का लक्ष्य निर्धारित है। शहर की कई बस्तियों में स्वयंसेवकों का पथ संचलन पूर्ण हो चुका है। कई बस्ती में इसकी तैयारी चल रही है।
बस्ती स्तर पर संचलन कर आम जनमानस के बीच और मजबूती के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गतिविधियों, सेवा कार्यों को ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से जन सामान्य को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को और नजदीक से जानने का अवसर मिल रहा है। घोष वाद्य यंत्रों और पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवक संचलन कर रहे हैं। अपनी-अपनी बस्तियों का भ्रमण कर रहे हैं। फिर बौद्धिक का कार्यक्रम भी हो रहा है। गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को संघ के 100 वर्षों की यात्रा के बारे में बताना, बस्तियों में सेवा कार्य करना, शाखा विस्तार पर जोर देना आदि शामिल है।


+ There are no comments
Add yours