पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने कसी कमर, दावेदार का टिकट पाने की जोर
बैकुंठपुर।
छत्तीसगढ में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही जीत के लिए कमर कस ली है। राजनीतिक बयानबाजी के साथ ही दोनों पार्टियों ने टिकिट वितरण के लिए नियम-कायदे भी तय कर दिए हैं। फरवरी में होने वाने चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
भाजपा सर्वे के आधार पर देगी टिकट
बीजेपी की बात करे तो इसकी संचालन समिति टिकट पर फैसला करेगी। कोरिया जिले में एक मात्र नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने जमीनी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी ने प्राइवेट एजेंसी को दावेदारों के सर्वे का काम पूरा करा लिया है। हर सीट के लिए दो-दो दावेदारों के नाम इकट्ठे किए हैं। अब वितरण के समय एजेंसी की सर्वे रिपोर्ट आदि के साथ इस लिस्ट पर भी विचार कर ही टिकट वितरण किया जायेगा।
कांग्रेस का टिकिट वितरण फार्मूला तय
इसी तरह कांग्रेस ने तय किया है कि निकाय व पंचायत चुनाव में टिकट ऊपर से हासिल नहीं होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए स्थानीय पदाधिकारियों की राय महत्वपूर्ण भी ली जा रही है। प्रदेश ने पार्टी टिकट के लिए गाइडलाइन और निर्देशिका जारी कर दी है उन्होंने नगर निकाय व पंचायत चुनाव में प्रत्याशी चयन हेतु स्थानीय संगठन को जिम्मेदारी दी है संगठन के लोग जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर पार्टी टिकट फाइनल करेंगे।

+ There are no comments
Add yours