त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव…..भइयालाल राजवाडे के नेतृत्व में खीला कमल

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ आए है। बात करें कोरिया जिले की तो, यहां तीसरेे चरण में 10 जिला पंचायतों में भाजपा समर्थित 05 प्रत्याशी चुनाव जीत गये। वहीं कई पंचायत क्षेत्रों में भाजपा के बागी जीते हैं। पूर्वमंत्री व बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे के नेत्त्व में जनपद और जिला पंचायतो दोनों में भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है। एक ओर जहा कोरिया जिपं चुनाव के दूसरे चरण में कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया है। पहले चरण में कांग्रेस-भाजपा एक-एक की बराबरी पर रहे। दूसरे चरण मे भाजपा 4, निर्दलीय 2 व गोंगपा 2 सीट जीतने में कामयाब रहे। 23 फरवरी को हुए मतदान के बाद रातभर मतगणना को लेकर गहमागहमी बनी रही। जबकि आधिकारिक परिणाम कल घोषित कियेकक जायेंगे।

जिला पंचायत में इनको मिली कामयाबी

  1. वन्दना राजवाड़े, भाजपा
  2. सौभाग्यवती सिंह, भाजपा
  3. संगीता सोनवानी, निर्दलीय
  4. राजेश साहू, निर्दलीय
  5. गीता राजवाड़े, भाजपा
  6. मोहित पैकरा, भाजपा
  7. शिवकुमारी, भाजपा
  8. सुरेंद्र सिंह, भाजपा
  9. सुषमा कोराम, गोगपा
  10. स्नेहलता उदय, गोंगपा

जीत का अंतर

वंदना राजवाडे लगभग 5300 वोट,

गीता राजवाडे लगभग 2400 वोट,

मोहित पैकरा लगभग 230 वोट,

राजेश साहू लगभग 21 वोट,

सौभग्यवती सिंह लगभग 1550 वोट,

संगीता सोनवानी लगभग 225 वोट,

कई दिग्गज भी हारे

चुनाव परिणाम सभी के लिए सुखद नही रहे। कुछ दिग्गजो को हार का सामना भी करना पडा। जिन बडे नेताओ को हार का सामना पडा उनमें कांग्रेस के वेदान्ती तिवारी लगभग 232 वोटोें से हारे। कांग्रेस के ही बिहारी लाल राजवाडे लगभग 190 वोटो से हारे। भाजपा के अशोक जायसवाल को भी लगभग 200 वोटो से हार का सामना करना पडा।

जनपद सदस्यो में

कांग्रेस के गणेश राजवाडे

भाजपा की धर्मवती राजवाडे

कांग्रेस की आशा महेश साहू

कांग्रेस के राजू साहू

गोडवाना से उदय सिंह

गोडवाना से राजाराम जाता

भाजपा की हेमलता पुष्पा

भाजपा के सुमित्रा पैकरा

भाजपा से होगा जिला पंचायत अध्यक्ष

भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय नजर आ रहा है। जिला पंचायत के सामने आये परिणाम में भाजपा समर्थित 05 प्रत्याशियों की जीते हैं जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी भी भाजपाई होने के कारण जिला पंचायत में 06 सीट भाजपा की नजर आ रही है। मोहित पैकरा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना लगभग तय नजर आ रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours