कुडेली में खुलेआम आईपीएल सटटा, जिम्मेदार मौन
बैकुंठपुर।
कोरिया में जुए और सट्टा का नया गढ़ कूड़ेली बन गया है। दो महिने पहले सरगुजा आईजी की जूए पर सख्ती के बाद सूरजपुर एवं कोरिया जिले की एक संयुक्त टीम बनाकर कुडेली के क्रेसर में जुए के फड को पकडा था तक से यह चोरी छिपे चल रहा था जबकि 22 मार्च से आईपीएल शुरू होने के बाद कुडेली में पुराने जुआडियो के द्धारा ही खुलेआम सट्टेबाजी का खेल खेलाया जा रहा है। इस दौरान लगातार पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी और खबरो के प्रकाशन के बावजूद जिम्मेदारो के कार्यवाई नही करना कई सवाल खडे कर रहा है।
पुलिस से सेटिंग से चल रहा है खेल
क्षेत्र में बढ़ते सट्टे के इस खेल को लेकर पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। आमतौर पर आईपीएल के दौरान पुलिस सक्रियता दिखाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। इसके चलते सट्टेबाज बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। सट्टेबाजों की सक्रियता के चलते पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस और सटटेबाजो के कुछ लोगों से सेटिंग करके ऑनलाइन सट्टेबाज सक्रिय हैं। ऑनलाइन सट्टेबाजों के ठिकानों की जानकारी साइबर सेल से ही निकलवाई जा सकती है।

+ There are no comments
Add yours