प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु, बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेष पूजा-अर्चना, हवन और महाआरती

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राम मंदिर प्रेमाबाग, बैकुंठपुर में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु, बेहतर स्वास्थ्य और देश की निरंतर प्रगति के लिए विशेष पूजा-अर्चना, हवन और महाआरती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 वर्षों में देश को नई दिशा और नई पहचान दी है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले ऐसे प्रधान सेवक हैं, जिन्होंने लगातार 12 वर्षों तक देशवासियों की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ने कहा कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं के रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है, आज भारत की आवाज दुनिया भर में सुनी जा रही है और देश आर्थिक, सामरिक तथा तकनीकी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णबिहारी जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष साहू, सांस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुखदेव राजवाड़े, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोशन राजवाड़े, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अनिता गुप्ता, मंडल महामंत्री रमन गुंप्ता, बिजेन्द्र जायसवाल,सुरेन्द्र चक्रधारी, हरिओम साहू, संतोष राजवाड़े, अभिनेन्द्र चंदेल, कुसुम जायसवाल, विकास दुबे, भुनेश्वर राजवाड़े, मनोज सोनी, अभय दुबे, हरिभजन राजवाड़े, अरुधती राजवाड़े, पूर्णिमा दास, पूनम, राज कुमारी, सुशीला साहू, शीतल साहू, सीमा साहू, राम कुमारी, पुष्पा पाल, कमला यादव, आशा केवट, रीना साहू सहित पार्टी कार्यकर्तागण भारी संख्या में उपस्थि रहें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours