न्यू लाईफ द्वारा आयोजित निःशुल्क पीएनटी कोचिंग में 63 छात्र हुए लाभान्वित

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुंठपुर में इस वर्ष से प्री नर्सिंग टेस्ट की निःशुल्क कोचिंग की शुरूवात की गई जो 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर 06 जून तक संचालित हुआ। जिसमें बारहवीं बायो सकांय के 63 छात्र-छात्राएँ उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए, कोचिंग में छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल के द्वारा दिये गये पाठ्यक्रम के अनुसार समस्त विषयों को सफलता पूर्वक अनुभवी शिक्षिकों के द्वारा पूर्ण कराया गया। छात्र-छात्राओं ने निःशुल्क कोचिंग के लिए न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी की सराहना की साथ ही न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के शिक्षिकों ने छात्र-छात्राओं को 11 जुन को आयोजित होने वाले प्री नर्सिंग टेस्ट की शुभकामनायें दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस निःशुल्क कोचिंग का आयोजन संस्था के संचालक डॉ. प्रिंस जायसवाल के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी ऐसोसिएट प्राफेसर सुप्रिया तिवारी एवं सहायक नोडल अधिकारी ऐसोसिएट प्राफेसर पूनम सिंह के द्वारा इस निःशुल्क कोचिंग को सफलतापूर्वक समपन्न कराया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours