बिजली चोरी कर चला रहा था वेल्डिंग मशीन, केस दर्ज……चार लाख पैसठ हजार बकाया होने पर विभाग ने काटा था लाईन, फिर पोल से तार जोडकर चला रहा था दुकान

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के भाडी में बिजली चोरी कर वेल्डिंग मशीन और ड्रिल चलाया जा रहा था। बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपित को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। जिसके बाद उसके विरुद्ध बैकुंठपुर थाना पर विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

प्रतिदिन कही न कही बिजली चोरी का मामला प्रकाश में आ रहा है। जहां पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। बैकुंठपुर में बिजली चोरी का मामला प्रकाश में आने के बाद जेई केशव प्रसााद चंद्रा की टीम ने छापेमारी की। जेई श्री चंद्रा ने बैकुंठपुर थाना में अपने शिकायत में बताया कि भाडी में कर्मचारियों के साथ औचक निरीक्षण किया गया। जहां पर सुरेन्द्र विश्वकर्मा को वेल्डिंग मशीन विद्युत चोरी करके इस्तेमाल करते हुए पाया गया।

कनिष्ट अभिंता बैकुंठपुर ने बताया कि सुरेन्द्र विश्वकर्मा निवासी भाड़ी के द्वारा विद्युत चोरी किये जाने के संबंध में लिखित आवेदन देकर बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बैकुंठपुर के द्धारा सुरेन्द्र विश्वकर्मा के द्धारा विद्युत चोरी धारा 135 की शिकायत की गई है।

उन्होने बताया कि बीपी क्रं-1005615420 प्रयोजन गैर-घरेलू, नाम-सुरेन्द्र विश्वकर्मा, पिता मेवा विश्वकर्मा, निवासी भांडी, बैकुंठपुर जिसका बकाया राशि चार लाख पैसठ हजार चार सौ नब्बे रूपये है। जिसको पिहले से लाईन काटा गया था परन्तु उपभोक्ता के द्वारा अवैध रूप से विद्युत पोल से डायरेक्ट लाईन को जोड़ कर विद्युत चोरी किया जा रहा है। 07 अप्रैल को शाम 5.30 को उपभोक्ता के परिसर में जाकर विद्युत कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ता के खुद से जोड़ा गया लाईन को पुनः काटा गया एवं काटा गया तार जब्त किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours