पहलगाम में आतंकवादी हमला भारत की आत्मा और संप्रभुता पर हमला – राजवाडे
बीजेपी ने चरचा में पहलगाम हमले के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
बैकुंठपुर
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कोरिया जिले के चरचा में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के लिए बीती शाम मशाल जुलूस निकाला साथ ही पीड़ितों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। विधायक श्री राजवाडे ने कहा कि कश्मीर धरती का स्वर्ग है और आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरिया की जनता ने मशाल जुलूस के जरिए प्रधानमंत्री के प्रति समर्थन जताया है।

उन्होने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंकी जाएगी। पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया कायराना हमला भारत की आत्मा पर हमला है देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा और इस मुद्दे पर वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने तय कर लिया है कि अब आतंकवाद को खत्म करने का समय आ गया है उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि पहलगाम में हुआ कायराना आतंकवादी हमला भारत की आत्मा और उसकी संप्रभुता पर हमला है। आतंकवाद का समर्थन करने वाले ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा। इस दौरान रैली में शिवपुर चरचा नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश सिंह सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


+ There are no comments
Add yours