मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के दौरान आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे छिंदिया

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर गुरुवार को कोरिया जिले के छिंदिया में उतरा। एमसीबी जिले से सूरजपुर जाते हुए सीएम अचानक कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत का ग्राम पंचायत है छिंदिया के प्राइमरी स्कूल के प्रांगण में कोसम पेड़ के नीचे लगी अपनी चौपाल लगाई। इस दौरान बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे सहित कई जन प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पूरी आत्मीयता के साथ स्थानीय लोगो के द्धारा गुलदस्ता देकर किया मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर इन दिनों राज्य में सुशासन तिहार का आयोजन हो रहा है। इसके तीसरे चरण में समाधान शिविरों लगातार प्रदेशवासियों को उनकी समस्या, मांग और शिकायतों के समाधान के संबंध में जानकारी दी जा रही है। कई स्थानों पर मुख्यमंत्री शिविरों लगातार प्रदेशवासियों को उनकी समस्या, मांग और शिकायतों के समाधान के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

कई स्थानों पर मुख्यमंत्री साय स्वयं पहुंच रहे हैं और लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुदूर अंचलों में शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने आकस्मिक रूप से पहुंच रहे हैं। गुरुवार 8 मई को मुख्यमंत्री साय छिंदिया पहुंचे। मुख्यमंत्री के अपने गांव के पास आने की खबर लगने पर ग्रामीणों के साथ कई विद्यार्थी भी प्रदेश के मुखिया से मिलने पहुंचे थे।
चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा दर्शन योजना और धान बोनस जैसी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से इनका लाभ व प्रभाव जाना। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं और ज़रूरतें रखीं।

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कई घोषणाएं कीं। छिंदिया में उप-स्वास्थ्य केंद्र, दो सीसी सड़कों, एक सामुदायिक भवन तथा वार्ड क्रमांक 17 में पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार गांव-गांव जाकर समस्याओं को सुन रही है, ताकि शासन और जनता के बीच की दूरी पूरी तरह समाप्त हो।

मुख्यमंत्री की इस अनौपचारिक चौपाल से ग्रामीणों में विशेष उत्साह दिखा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब राज्य का कोई मुख्यमंत्री सीधे खाट पर बैठकर उनकी बात सुनने आया है। इस अवसर पर बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव बसव राजू, कलेक्टर कोरिया चन्दन त्रिपाठी उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours