कृषिमंत्री नेताम ने दोस्त भईयालाल भेंट कर लिखा सुशासन 2.0 का ट्राइबल मॉडल

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर ।

प्रदेश के कृषि मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम ने प्रदेश के पूर्व मंत्री खेल मंत्री व वर्तमान विधायक भईयालाल राजवाडे की नीतियों की प्रशंसा करते हुए इंटरनेट मिडिया पर लिखा कि नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में बैकुंठपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भईया लाल राजवाड़े ने सौजन्य भेंट की।

श्री नेताम ने उल्लेख किया कि इस आत्मीय भेंटवार्ता के दौरान क्षेत्रीय विकास, जनकल्याण और प्रशासनिक सुचिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेष रूप से, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसी ऐतिहासिक पहल पर गहन संवाद हुआ।

श्री नेताम ने कहा कि विधायक श्री राजवाडे ने आदिम जाति विकास विभाग द्वारा छात्रावास अधीक्षकों की पोस्टिंग नहीं, बल्कि काउंसिलिंग के माध्यम से नियुक्ति के निर्णय को सुशासन 2.0 का ट्राइबल मॉडल बताते हुए इसका हृदय से स्वागत किया और इस जनकल्याणकारी फैसले हेतु आभार प्रकट किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours