वंदना राजवाडे ने धरती-आबा की प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर ।

कोरिया जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 15 जून से आरम्भ हुई है, जो 30 जून तक चलेगी। जिले के 154 ग्रामों का चयन किया गया है। धरती आबा जनभागीदारी अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्तिकरण शिविर के लिए रथ को अपर कलेक्टर अरुण कुमार मरकाम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन शिविरों में ग्रामीणों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति/निवास प्रमाण पत्र, पेंशन योजनाएं, आयुष्मान भारत कार्ड, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, जनधन खाता, पीएम किसान निधि, मुद्रा लोन, विश्वकर्मा योजना समेत लगभग 17 योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours