एसईसीएल के अधिकारी के घर इनकम टैक्स की दबिश

Estimated read time 0 min read

चिरमिरी शहर के वार्ड क्रमांक एक नावापारा पोड़ी में एसईसीएल के एक अधिकारी के घर आज सुबह तड़के 8 बजे के आस पास इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के अनुसार रवि शंकर चक्रधारी जो एस ई सी एल चिरमिरी के ओपन कास्ट ब्लास्टिंग मैनेजर के पद पर कार्य था आज उसके घर पर सुबह ही इनकम टैक्स टीम ने चार गाड़ियो से दलबल के साथ घर पर छापा मारा है और समाचार लिखे जाने तक पूछताछ जारी था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours