दो दिनो में 108 में दो महिलाओ का सामान्य प्रसव, ईएमटी की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा दोनो स्वस्थ
अस्पतालो छोड हाईवे पर हो रहे सामान्य प्रसव से डाक्टरो पर उठेे सवाल

बैकुंठपुर।
कोरिया के गोविन्दपुर निवासी मानमति बाई का 108 में प्रसव होना संभाग के अस्पतालो की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैकुंठपुर जिला अस्पताल से अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर प्रसव पिडित महिला ने द्धारा में सिलफिली पहुॅचने के दौरान 108 में ही बच्चे को जन्म दिया। इससे पूर्व पखवाडे भर पहले भी मनेन्द्रगढ जिला अस्पताल से अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर महिला का बैकुंठपुर के सलका के पास सामान्य प्रसव हुआ था। इस तरह यह घटनाए लगातार सामने आ रही हैं। यह न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलना आज भी एक चुनौती बना हुआ है। रविवार को कोरिया जिले के गोविन्दपुर की एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया। जिसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

ईएमटी की सूझबूझ से 108 में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
108 टीम ने अपनी सूझबूझ से गर्भवती महिला का एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया जहां मां और शिशु दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम गोविन्दपुर निवासी गर्भवती महिला मानमति उम्र 36 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 108 पायलट विनय पांडे एवं ईएमटी दिलेश्वर राजवाडे की सूझबूझ से बीच रास्ते मे मेडिकल कॉलेज से लगभग 20 किलोमीटर पहले गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी ईएमटी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सर्वप्रथम ईआरसीपी के माध्यम से डॉक्टर को वस्तुस्थिति से अवगत कराया और उनकी सलाहनुसार परिजनों से बात कर गर्भवती महिला की स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। इस दौरान पायलट व ईएमटी की मदद करते रहे। कुछ ही क्षणों पश्चात एम्बुलेंस में बच्चे की किलकारी गूंजने लगी जिसके पश्चात मां बेटे दोनो सुरक्षित हैं इस प्रसव के लिए परिजनों ने 108 टीम को धन्यवाद दिया।

सोनहत में भी हुआ 108 में महिला का प्रसव
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर में एक बार फिर 108 में एक महिला का प्रसव हुआ । जहां पर ईएमटी दिलेश्वर राजवाड़े और पायलट विनय पांडे के सूझबूझ से एक बार फिर दूसरे दिन भी पीड़ित महिला चंदा उम्र 21 वर्ष पति पवन कुमार का प्रसव सोनहत के वनांचल क्षेत्र बंशीपुर, नवाटोला से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत लाने के दौरान सीएचसी सोनहत से 20 किलोमीटर पहले ग्राम अकलासरई के पास एंबुलेंस में ही महिला ने बच्चों को जन्म दिया। जबकि महिला के निवास ग्राम सोनहत सीएससी से लगभग 45 किलोमीटर बताई जा रही है।




+ There are no comments
Add yours