चेर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवको के हाथो से उतारवाए लोहे के खतरनाक कड़े
अपराध नियंत्रण के लिए जारी रहेगी कोरिया पुलिस की कार्यवाई
बैकुंठपुर।
जिला कोरिया में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर विभाग द्धारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अनेक दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। चेर रोड प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान 15 से 20 ऐसे युवक मिले, जिनके हाथों में लोहे के मजबूत कड़े थे। पुलिस ने उन्हें उतरवाकर समझाइश दी, क्योंकि निकटवर्ती जिलों और राजधानी क्षेत्र में इस प्रकार के कड़े को हथियार बनाकर वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक श्री कुर्रे ने नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार के खतरनाक कड़ों का उपयोग न करें, जो हथियार के रूप में काम आ सकते हैं।

प्रदेश भर में पुलिस के द्धारा अपराधियों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है। विदित हो कि रायपुर में गणेश पूजा की झांकी के दौरान भीड़ में कुछ बदमाशों और शरारती तत्वों ने अपने हाथों में पहने कड़े से आम लोगों को चोट पहुंचाना शुरू किया था। पुलिस ने तुरंत ऐसे लोगों की पहचान की और उनके हाथों से करीब 20 किलो वजनी कड़े उतरवाकर जब्त किए। इसके बाद ही छत्तीसगए पुलिस के द्धारा एैसे कडे पहनने वाले के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, चोरी तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करने का कार्य किया जा रहा है।
इसी के बाद कोरिया पुलिस ने कहा है कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी.। अभियान के तहत हर संदिग्धो पर कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

+ There are no comments
Add yours