प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारीयो का का आतिशबाजी के समाज ने किया स्वागत

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया और एमसीबी के संयुक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारीयो का प्रथम बार आगमन हुआ । जिसका दोनो जिले के साहू समाज के द्वारा भव्य आतिशबाजी कर स्वागत किया गया । इन दोनों सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं प्रदेश के पदाधिकारी साहू समाज के मजबूती के दिए दौरा कर रहे हैं प्रदेश के महिला उपाध्यक्ष साधना साहू के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे आए और महिला टीम बनाकर समाज के सभी स्थितियों पर कम करें सभी को मिलकर कंधे से कंधे मिलाकर सामाजिक जन चेतना और रचनात्मक कार्य करने की जरूरत है ।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ निरेंद्र साहू के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए सभी जिला अध्यक्षों को तत्काल तहसील और प्रक्षेत्र इकाई का गठन करने को कहा गया जिले के पदाधिकारी लगातार अपने तहसील इकाई का दौरा करते रहें और समाज के मजबूती के लिए कम करें साहू समाज सर्व समाज को लेकर चलने वाला समाज है साहू समाज आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और भी आगे बढ़ाने की जरूरत है। अब समाज में काम करने वाले को ही पदाधिकारी बनाया जाएगा साहू समाज लगातार समाज के लिए रचनात्मक कार्य करते रहता है और भी अच्छे से करने की जरूरत है कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष कोरिया जगदीश साहू अध्यक्ष एमसीबी रामबरन साहू संदीप साहू सुभाष साहू एमसीबी के प्रथम जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू महेश साहू सत्यम साहू और भारी संख्या में समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours