बैकुंठपुर में विधायक ने व्यापारियों से किया मुलाकात, जीएसटी में राहत पर दुकानदारों ने जताया आभार
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर में विधायक भईयालाल राजवाडे ने बाजार का दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से जीएसटी संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने बताया कि भाजपा सरकार ने छोटे दुकानदारों और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जीएसटी हटाने का निर्णय लिया है। इससे बाजार में आवश्यक वस्तुएं सस्ती होंगी। व्यापारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह छोटे व्यापारियों के लिए राहत की बात है।

विधायक ने बाजार में घूमकर दुकानदारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने खरीदारों से चर्चा करते हुए जीएसटी सुधारों पर लोगों के विचार सुने। लोगों ने बताया कि दवाइयों और राशन की कीमत घटने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि जीएसटी दरों में हुए ऐतिहासिक सुधारों के बाद बाजारों में रौनक बढ़ी है और लोग लगातार खरीदारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में त्योहारी सीजन में लोगों को जीएसटी दरों में कटौती का बड़ा उपहार मिला है और इससे रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं सस्ती हुई हैं। जीएसटी सुधार से देश की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए व्यापक जीएसटी सुधारों से टैक्स में कमी आई है और ग्राहकों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।

+ There are no comments
Add yours