पनिका समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
बैकुंठपुर ।
बैकुंठपुर में भारतीय पनिका समाज जिला क्ोरिया का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि षिवषंकर गोयन जिला अध्यक्ष सूरजपुर, बलरामपुर जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल राही, मनेन्द्रगढ चिरमिरी़ भरतपुर जिला से आये हुऐ हेमलाल पनिका, श्यामलाल पुरी, रवि गोयन, बच्चा लाल, रामप्रकाष, गेंदलाल जैसे विषिष्टि अतिथियों का स्वागत कुमार चौक बैकुंठपुर में गाजे बाजे, करमा दल के साथ रैली निकाल कर महिलाऐं पुरूष एवं युवा वर्ग हजारों के संख्या में पनिका समाज की एकता जिन्दाबाद का उदबोध करते हुए मानस भवन पहुॅचे।


अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया समय लाल सोनवानी के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। तत्पष्चात कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद दयाल पनिका के प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर साथ ही ममता तांजे द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत गया व साथ ही सामुहिक नृत्य सुमन एवं साथी द्वारा स्वागत में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन संजय चिकनजूरी के द्वारा किया गया। जिसमें क्रमबध्द रूप से पनिका समाज जिला समिति, युवा समिति, महिला समिति, ब्लॉक समिति, ग्राम इकाई समितियों के समस्त पदाधिकारियों का शपथ संभागीय अध्यक्ष और अन्य जिलों से आए पदाधिकारियों के माध्यम से शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। बिजेन्द्र मानिकपुरी के द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपादित किया गया। जिसमें सुनिल मानिकपुरी, ममता तांजे, पूजा, राज टाडिण्या एवं सुमित देवांगन ने मधुर गीत व मृत्युंजय पुरी एवं दिनेष पुरी द्वारा संगीत देकर चार चांद लगाया गया।


अगले पहल में लक्ष्मी एवं ग्रुप द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया । साथ ही सुनिल मानिकपुरी ने अपने विख्यात गीतों को महफिल में उड़ेल व जोरदार तालियों के गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गुंज उठा। साथ ही कार्यक्रम मे समाज के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए बालक-बालिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। तथा समाज के सदस्य जो 2024 -25 में शासकीय पदों पर सरकारी नौकरी प्राप्त किए उन्हे भी स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ अंजली विकासखण्ड आयुष चिकित्सा अधिकारी, बैकुंठपुर, प्रीति पड़वार, व्याख्याता लखनपुर, अमृता गोयन, कम्प्युटर षिक्षिका बैकुंठपुर, रिया ग्वाले वकील बैकुंठपुर, एवं दीया बघेल शामिल थे।


जनप्रतिनिधि के रूप में कामिनी मनोज जांता जनपद सदस्य क्षेत्र क्र. 16 बरदिया, संजय देवांगन पार्षद चरचा, चन्द्रप्रकाष उपसरपंच जुनापारा, पूर्व उपसरपंच पति राम सोनवानी, वार्ड पंच महेष सोनवानी बरदिया, दिनेष धवरिहा महुआपारा खरवत, दीपा टाण्डिया, धर्मेन्द्र कोराम उपस्थित थे इन्हे भी प्रतिक चिन्ह से सम्मानित किया गयां। जिले के समस्त पदाधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा है, साथ ही जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष उमाषंकर बबीता ग्वाले अध्यक्ष महिला समिति एवं समस्त कार्यकर्ताओं तथा युवा पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई गई। अंत में पनिका समाज के जिलाध्यक्ष राजाराम जांता के द्वारा आभार प्रकट कर समाज को साक्षरता एवं प्रगति हेतु संबोधित कर उदबोधन किया गया।

+ There are no comments
Add yours