मतदाता एसआईआर को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक संपन्न
बैकुंठपुर।
भाजपा मंडल पटना के विभिन्न मतदान केन्द्रो में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) को लेकर मतदान केन्द्र पटना, महोरा, डकईपारा, मुरमा, बरदिया व पीपरडांड़ में बैठक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला मंत्री जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री सत्यम साहू, सचिदानंद द्विवेदी, जिला सह मीडिया प्रभारी गणेश यादव, वर्षा साहू, सोशल मीडिया सह संयोजक राकेश गुप्ता, सुनिल सिंह, योगेन्द्र मिश्रा, पार्षद राजेश सोनी, मीरा सोनी, राजेश सोनी, अमित सिंह, विधेंश सिंह, बैजू उपस्थित रहें।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, निर्वाचन आयोग के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एस.आई.आर.) बी.एल.ओ. के माध्यम से कराया जा रहा है, मतदान केन्द्र स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगा, मतदाता सूची से मृतकों, नए मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने एवं वोटर लिस्ट को नए रूप में संधारित कराने में सहयोगी बने। उन्होंने कहा, बीएलओ को मतदाताओं के संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा कर उनका एसआईआर की प्रक्रिया को पूर्ण कराये जाने का आह्वान किया। जिला मंत्री ने कहा कि, मतदाता सूची की पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्य में हम सभी को सहभागी बनने की आवश्यकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने एस.आई.आर. के लिए बैकुंठपुर मे पंकज गुप्ता, सलका मे रविशंकर राजवाड़े, कुड़ेली मे बसंत राय, शिवपुर-चरचा राजेश सिंह, पटना मे कपिल जायसवाल, बचरापोंडी अशोक जायसवाल, सोनहत मे ईश्वर राजवाड़े को मंडल प्रभारी को नियुक्त किया है।

+ There are no comments
Add yours