बाल दिवस पर इन्द्रप्रस्थ स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित
बैकुंठपुर।
बैकुंठपुर में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह और सांस्कृतिक माहौल में मनाया गया। नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, जिनमें इन्द्रप्रस्थ इंग्लिस स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व, राष्ट्रनिर्माण में योगदान और बच्चों के प्रति उनके स्नेह को स्मरण किया।
विद्यालय के फाउंडर, सतेंद्रपाल सिंह ने बाल दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस दिन का लक्ष्य बच्चों को नेहरू जी के आदर्श जीवन, त्याग, राष्ट्रभक्ति और उनके मूल्यों से परिचित कराना है। साथ ही, समाज में बच्चों की भूमिका, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इस आयोजन का प्रमुख संदेश रहा। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें अध्ययन में एकाग्रता, अनुशासन तथा समय प्रबंधन का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता और शिक्षकों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता बनाए रखने की अपील की।
डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को विवेकशील, संस्कारित और शिष्ट बनाती है। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा से ही रचनात्मकता, परिपक्वता और सकारात्मक जीवन दृष्टि का विकास होता है। उनका मानना था कि हर बच्चे का प्रथम कर्तव्य विद्या अर्जन कर स्वयं को राष्ट्र के लिए योग्य बनाना होना चाहिए, ताकि नेहरू जी का आदर्श भारत साकार हो सके।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य-गीत प्रस्तुतियाँ, बैडमिंटन, खो-खो, स्पून गेम, कलर जेम प्रतियोगिता, चित्रकला और भोजन स्टॉल सहित कई रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सतेंद्रपाल सिंह विद्यालय के फाउंडर, अनीता सिंह अध्यक्ष, पुष्पेंद्र कुमार सिंह डायरेक्टर, प्रिया सिंह प्रिंसिपल सहित कई शिक्षक-कर्मचारी व बडी संख्या में संसथा के छात्र मौजूद रहे।


+ There are no comments
Add yours