बैकुंठपुर में सीएसईबी की रजत जयंती पर उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान
बिजली विभाग शहर सहित गांव में मना रहा रजत जयंती
बैकुंठपुर।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के पश्चात वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल का गठन किया गया था। इसके 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्युत कंपनी द्वारा पूरे राज्य में 30 जनवरी से छह फरवरी तक रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जनवरी को बैकुंठपुर शहर में रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बीपीएल, घरेलू, गैर घरेलू, कृषि पंप कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर कनेक्शन लेने वाले पांचदृपांच उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रजत जयंती आयोजन के माध्यम से विद्युत सेवाओं के विस्तार और उपभोक्ताओं के योगदान को सराहा गया।
इस दौरान विभाग अपनी 25 वर्षों की उपलब्धियों, तकनीकी सुधारों और बेहतर उपभोक्ता सेवाओं का प्रदर्शन करेगा। अधीक्षण अभियंता राजेश लकडा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य केंद्र स्कूली और कॉलेज के छात्र होंगे। उन्हें ऊर्जा का महत्व, सौर ऊर्जा का उपयोग, बिजली बचत और अक्षय ऊर्जा जैसे विषयों पर जानकारी दी जाएगी ताकि युवा पीढ़ी भविष्य की ऊर्जा चुनौतियों के प्रति जागरूक हो सके।

बैकुंठपुर के कनिष्ठ अभियंता केशव चन्द्रा के अनुसार, पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने बिजली के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। रजत जयंती कार्यक्रम के संबंध में उन्होने बताया कि, वर्ष 2000 से जनवरी 2026 तक 25 वर्षों में विद्युत क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस अवधि में विद्युत लाइनों का व्यापक विस्तार हुआ, बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर एवं उपकेंद्र स्थापित किए गए, जिससे विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हुआ है।
विभाग के कनिष्ठ अभियंता श्री चन्द्रा ने बताया कि बैकुंठपुर में राज्य निर्माण के समय केवल 02, 33/11 केवी उपकेंद्र पटना एवं बैकुंठपुर में थे परंतु आज 33/11 केवी के 10 उपकेंद्र केवल कोरिया जिले में है । इसके साथ ही 132/33 केवी उपकेंद्र भी सलका में स्थित है 25 वर्षों में इन वितरण केंद्रो की संख्या 03 से बढ़कर 06 हो चुकी है । जबकि उपभोक्ताओं की संख्या 10 हजार से बढ़कर 50 हजार के करीब पहुंच चुकी है। इस दौरान लाईन की लंबाई कुछ सौ किलोमीटर की जगह हजारो किलोमीटर बढ़ चुकी है इसके साथ ही जिले में 24 घंटे सात दिन अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। विद्युत वितरण कंपनी की सतत सेवाओं से कोरिया जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास को गति मिली है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तिवारी पार्षद अंकित गुप्ता भाजपा नेता सुभाष साहू एवं पार्षद अनिल खटीक सहित विधुत विभाग के लोग मौजूद रहे।
इनका हुआ सम्मान
इस दौरान सम्मान पाने वाले उपभोक्ताओं में घरेलू उपभोक्ता वर्ग के अंतर्गत 06 उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ. बृजेश गुप्ता, लखनलाल जीवनानी, कमल साय साहू, अशोक कुमार, देवर्षि कुमार चौबे एवं शशि मिश्रा रहे जबकि एकल बत्ती कनेक्शन में मुरूकल साय, बबीता कश्यप व पिंकी पर रही। गैर घरेलू उपभोक्ता वर्ग में अमृतलाल एवं अनिल अग्रवाल एवं पंप उपभोक्ताओं में जितेंद्र राजवाड़े, परमेश्वरी साहू, मोहनलाल राजवाड़े, भैयालाल राजवाड़े, अजय कुमार साहू, कृष्ण चंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश राजवाड़े व राजेंद्र तिवारी रहे।

+ There are no comments
Add yours