सर्व पिछड़ा वर्ग ने कलेक्टर को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया
बैकुंठपुर।
सर्व पिछड़ा वर्ग कोरिया के द्वारा कलेक्टर कोरिया को महा महिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे 2027 के निर्धारित प्रपत्र में अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु अलग कालग निर्धारित करने की मांग की गई है। संदर्भित भारत का राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के द्वारा यह अनुदेश देती है कि वे सभी जनगणना अधिकारी जिनके लिये उन्हें नियुक्त किया गया है, अपने नियुक्ति से सम्बंधित स्थानीय क्षेत्रों की सीमाओं के भीतर भारत की जनगणना 2027 के सम्बंध में मकान सूचीकरण तथा मकानों की गणना सूची के माध्यम से जानकारी एकत्र करने के लिये नीचे प्रगणित मदों के सम्बंध में सभी व्यक्तियों से इस प्रकार के प्रश्न पूछे, अर्थात क्रमांक 01 से 33 प्रश्नावली अधिसूचित की गई है ।
जनगणना 2027 में मात्र अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अन्य जाति वर्ग का ही गणना किया जाना है तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के गणना हेतु कोई प्रावधान नहीं है। जबकि पूर्व में भारत सरकार सहित समाचार पत्रों, सोशल मिडिया एवं इलेक्ट्रानिक मिडिया के माध्यम से आम जन मानस को यह दृढ विश्वास था कि भारत की जनगणना 2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग का भी पृथक से गणना किया जायेगा। परन्तु संदर्भित भारत के राजपत्र में प्रकाशित प्रश्नावली की कण्डिका 12 के प्रावधानों में हम अन्य पिछड़ा वर्ग का पृथक से उल्लेख नहीं होने के कारण हम अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग अत्यंत आहत एवं रोष में हैं।

+ There are no comments
Add yours