खेलते-खेलते सिक्का निगल गई 2 साल की बच्ची, डॉक्टर ने बचाई जान
एमसीबी जिले के नागपुर का मामला, जिला अस्पताल बैकुंठपर में डॉक्टरो ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची की जान बचाई
बैकुंठपुर।
एमसीबी जिले के नागपुर की रहने वाली 2 साल की मासूम बच्ची आनवी खेल-खेल में ही 5रुपए का सिक्का निगल गई। बच्ची जब सोमवार की दोपहर में उल्टी करने लगी तब माता-पिता समेत जब परिजनों इसको लेकर तत्काल बैकुंठपुर के जिला अस्पताल पहुॅचे। जहा पर सिविल सर्जन डॉ. आयुश जायसवाल के नेतृत्व में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. योगेश्वर चौहान ने बच्ची का एक्सरे कराया जहा पर उसके गले में सिक्का फंसे होने की पुष्टि होने के बाद उसके गले में फंसे सिक्के को बाहर निकाल लिया गया है उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। बताया गया कि बच्ची को उल्टी हो रही थी गले के संवेदनशील हिस्से में सिक्का फंसा होने के कारण मासूम की स्थिति चौहान अभी तक लगभग एक दर्जन से अधिक बच्चों के गले से सिक्का निकालकर जाने बचा चुके हैं।
माता-पिता से बच्चों का रखे ध्यान – डॉ. आयुश
जिला अस्पताल बैकुंठपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर आयुश जायसवाल ने अपील की है कि माता-पिता को अपने छोटे बच्चों का ध्यान देना चाहिए। ऐसे नुकीले और सिक्के जैसी चीजों को उनसे दूर रखना चाहिए। उन्होने कहा कि छोटे बच्चों की आदत होती है कि वह ऐसी चीजों को मुंह में डालते हैं, तो माता-पिता को बच्चों के प्रति सतर्क रहना चाहिए, जिससे ऐसी घटना ना हो। तेज़ धार वाली चीज़ें जैसे चाकू, कैंची और अन्य धारदार बर्तनों को बच्चों की पहुंच से दूर, बंद दराज या ऊंची अलमारियों में रखें। स्टोव, गर्म बर्तन और उबलते हुए दूध,पानी से बच्चों को दूर रखें। खाना पकाते समय बच्चों को रसोई में न आने दें।



+ There are no comments
Add yours