20 मई को केमिस्ट हड़ताल…..कोरिया और एमसीबी जिले के मेडिकल स्टोर्स रहेंगे बंद

Estimated read time 0 min read

जनऔषधि केंद्रों और अस्पतालों को दवा और स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने के निर्देश

बैकुंठपूर/मनेन्द्रगढ ।

ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में केमिस्ट संगठनों ने 20 मई को देशभर में हड़ताल का आह्वान किया है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने राज्य में जरूरी दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने कहा है कि आम नागरिकों और मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

राज्य के सभी जिलों में अधिकारियों को जीवनरक्षक दवाओं, आपातकालीन स्वास्थ्य उत्पादों और चिकित्सकीय सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शासकीय जनऔषधि केंद्रों, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम्स और अन्य दवा वितरण केंद्रों के माध्यम से आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

केमिस्ट एसोसिएशन से सहयोग की अपील

खाद्य एवं औषधि प्रशासन एमसीबी जिले के विकास लकडा ने़ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन को भी पत्र भेजकर अपील की है कि विरोध कार्यक्रम के दौरान जनहित और मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जरूरी दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अनावश्यक दवाओं का संग्रह न करें

दोनो जिलो के प्रशासन ने आम लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर अनावश्यक दवाओं का संग्रह न करें। जिन मरीजों को नियमित दवाएं लेनी होती हैं, वे डॉक्टर की सलाह के अनुसार आवश्यक दवाएं पहले से लेकर रखें। आपात स्थिति में सरकारी अस्पतालों, जनऔषधि केंद्रों और अन्य उपलब्ध मेडिकल स्टोर्स से दवाएं प्राप्त की जा सकेंगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours