सर्वयादव समाज के प्रतिनिधियों कलेक्टर का किया स्वागत
बैकुंठपूर ।
सर्व यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कोरिया जिले की नवनियुक्त कलेक्टर रोक्तिमा यादव से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। समाज के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल कार्यकाल और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं । मुलाकात के दौरान सामाजिक, शैक्षणिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई । कलेक्टर ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि जिले के विकास और आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन हमेशा तत्पर रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव गणेश यादव, संरक्षक रेवा यादव, महामंत्री राजकुमार यादव, कार्यकारी अध्यक्ष गोरेलाल यादव और युवा जिला अध्यक्ष दिनेश यादव सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

+ There are no comments
Add yours