भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान 27 व 28 को आयोजित
बैकुंठपुर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 अंतर्गत भाजपा कोरिया जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 27 एवं 28 मई को निजि होटल बैकुंठपुर में किया जाएगा। यह प्रशिक्षण वर्ग पूर्णतः आवासीय होगा, जिसमें जिले के अपेक्षित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश संगठन से नियुक्त वक्ताओं द्वारा संगठनात्मक, वैचारिक, तकनीकी एवं सामाजिक विषयों पर विभिन्न सत्रों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

प्रथम दिवस की शुरुआत अतिथियों के आगमन, ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण से होगी। इसके पश्चात उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षण वर्ग की आवश्यकता, संगठन की भूमिका एवं कार्यकर्ता निर्माण विषय पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। दोपहर के सत्रों में कार्यपद्धति विषय पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता निर्माण और वैचारिक सोच पर संवाद होगा। शाम के महत्वपूर्ण व्यावहारिक सत्र में सामाजिक संपर्क, सोशल मीडिया, ।प् एवं आधुनिक तकनीक का उपयोग, मीडिया प्रबंधन, विचार लेखन एवं प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।

प्रथम दिवस में रात्रि भोजन के पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा तथा रात्रि में दीप निर्वाण होगा। दूसरे दिन प्रातः जागरण, योग एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद समय प्रबंधन, मंच संचालन, मन की बात एवं आईटी विषय पर प्रदेश सह संयोजक आईटी सेल सोशल मीडिया एवं ।प् के प्रभावी उपयोग सोशल मीडिया विभाग से जुड़े विषय पर सत्र लिया जाएगा।
इसके पश्चात छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं विकास विषय पर जानकारी दी जाएगी । वहीं मीडिया प्रबंधन विषय पर सोशल मीडिया विभाग पर चर्चा होगी । विचार परिवार विषय पर सत्र आयोजित होगा। अंतिम चरण में राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां दृ राजनीतिक एवं वैचारिक” विषय पर मार्गदर्शन होगा। समापन सत्र में हमारा संवैधानिक अभियान एकात्म मानववाद, अंत्योदय एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक योजनाओं एवं विस्तार कार्यों पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। भाजपा जिला संगठन ने प्रशिक्षण वर्ग को कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास, संगठनात्मक मजबूती एवं तकनीकी दक्षता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से समय पर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।



+ There are no comments
Add yours