झीरम घाटी में हुए नक्सल हमले में शहीद को कांग्रेस ने किया नमन

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ की झीरम घाटी में हुए भीषण नक्सल हमले में शहीद हुए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और सुरक्षाबलों को कांग्रेस पार्टी द्वारा बैकुंठपुर के राजीव भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने शहीदों को नमन किया और इस घटना को लोकतंत्र पर कायराना प्रहार करार दिया। उन्होने कहा कि 13 वर्ष पूरे हुए हैं। इसके साथ ही, पार्टी ने एक बार फिर इस घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की मांग दोहराई है। गौरतलब हो कि इस नक्सली हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, और वरिष्ठ आदिवासी नेता महेंद्र कर्मा सहित कई प्रमुख नेता और सुरक्षाकर्मी वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours